जबलपुर: खमदेही गोली कांड: किसान ने फंसाने का आरोप लगाया, एसपी से निष्पक्ष जांच की मांग
जबलपुर थाना पाटन के ग्राम खमदेही में हुए गोली कांड मामले में नया मोड़ आ गया है। पीड़ित किसान रामनारायण पटेल ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर एसपी को आवेदन सौंपा और मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। किसान ने खुद को बेगुनाह बताते हुए आरोप लगाया कि उसे साजिश के तहत फंसाया जा रहा है।