भोगांव: बिछवा क्षेत्र में अज्ञात चोरों ने दो ट्रांसफार्मरों से तेल व अन्य सामान की चोरी की
थाना क्षेत्र के गांव धौकलपुर तिसौली में बीती 8 जून की रात्रि में अज्ञात चोरों द्वारा दो ट्रांसफार्मर को नीचे उतारकर उनके अंदर का सभी सामान चोरी कर लिया है। ट्रांसफार्मर के ऊपर का हिस्सा मौके पर ही छोड़कर चले गए हैं। मामले की तहरीर पुलिस को दी गई है। पुलिस तहरीर के आधार पर चोरों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।