दिनारा: दिनारा पुलिस ने सरना यादव मोड़ के समीप से 300 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ एक सेंट्रो कार किया ज़ब्त
Dinara, Rohtas | Nov 21, 2024 दिनारा पुलिस ने वाहन चेकिंग के क्रम में गुरुवार की देर रात्रि लगभग 03 बजे राष्ट्रीय उच्च पथ पर सरना के पास यादव मोड़ पर एक सेंट्रो कार से तीन सौ लीटर अंग्रेजी शराब जप्त किया है। थानाध्यक्ष विनय कुमार ने बताया कि रात्रि गश्ती दल वाहन चेकिंग के लिए यादव मोड़ के पास खड़ी थी उसी क्रम में धंधेबाज पुलिस का वाहन देखते ही अपनी गाड़ी कुछ दूरी पर खड़ी कर फरार हो गए।