रायबरेली: भदोखर के पूरे रमैया निवासी दर्जनों ग्रामीणों ने जमीनी विवाद को लेकर विपक्ष द्वारा की गई मारपीट की शिकायत SP से की
Raebareli, Raebareli | May 4, 2026
भदोखर थानाक्षेत्र के,पूरे रमैया गांव में बीते दिनों हुई मारपीट के मामले में,सोमवार को दर्जनों ग्रामीणों ने विपक्ष के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर,एसपी कार्यालय पहुंचे और शिकायती पत्र देते हुए,गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कार्यवाही की मांग की है।पीड़ितों ने बताया है।कि इस संबंध में संबंधित,थाना भदोखर में मामले की शिकायत की गई थी लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।