मोहनिया: पुसौली में खेत में मवेशी चराने से मना करने पर खूनी संघर्ष, महिला सहित आधा दर्जन घायल, चार को किया गया रेफर
Mohania, Kaimur | Apr 19, 2026 मोहनिया थाना क्षेत्र के पुसौली में मूंग की फसल चराने के विवाद में खूनी संघर्ष दो पक्षों में मारपीट में महिला सहित आधा दर्जन घायल,घटना रविवार की सुबह की बताई जा रही है,थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने रविवार दोपहर 2:30PM बजे फोन पर कहा अभी तक आवेदन नहीं मिला है दोनों पक्षों से चार,पांच लोगों को पूछताछ के लिए थाने लाया गया है।