विदिशा नगर: नानकपुर के ग्रामीण मूलभूत सुविधाओं के लिए तरसे, जनसुनवाई में पहुंचे
नटेरन तहसील के ग्राम नानकपुर के ग्रामीण मंगलवार दोपहर 1 बजे कलेक्ट्रेट पहुंचकर जनसुनवाई में आवेदन देने पहुंचे। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि गांव में आज तक सड़क, बिजली और पानी जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराई गई हैं, जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से शिकायत की गई।