खुरई: देहात थाना के इंद्रप्रस्त कॉलोनी में सूने घर से जेवर व नकदी चोरी, FSL टीम ने चोरों की तलाश शुरू की
Khurai, Sagar | Sep 21, 2025 रविवार शाम लगभग 6 बजे देहात थाना पुलिस FSL टीम के साथ इंद्रप्रस्त कालोनी के एक मकान में पहुंची और फिंगर प्रिंट निकाल कर चोरों की तलाश में जुटी, दरअसल कपिल जैन ने रिपोर्ट लिखाई कि उसकी दादी के इंद्रप्रस्त कालोनी के घर में शनिवार रात को ताला तोड़कर एक मंगलसूत्र और 20 हजार रु चोरी किये हैँ. उसकी दादी 18 सित को इंदौर गई थी तभी से ताला लगा था.