खुरई: देहात थाना क्षेत्र के निर्तला गांव से 25 वर्षीय युवक लापता, शाम से घर नहीं लौटा
Khurai, Sagar | Sep 21, 2025 देहात थाना पुलिस से शाम 7 बजे मिली जानकारी के अनुसार निर्तला गांव निवासी दौलत राम कुर्मी ने थाने में रिपोर्ट लिखाई कि उसका 25 वर्षीय बेटा सतेंद्र मजदूरी करता है,शनिवार शाम को मजदूरी करके लौटा और मोबाइल चार्ज पर लगाकर गांव में घूमने चला गया, जब बहुत रात तक नहीं आया तो उसकी तलाश की, सभी दोस्तों रिश्तेदारों से पूछताछ करने पर नहीं मिला तो थाने में रिपोर्ट लिखाई