खुरई: खिमलासा थाने के भरछा गांव में मवेशी चराने को लेकर हंसिया से हमला, एक घायल अस्पताल में भर्ती
Khurai, Sagar | Sep 20, 2025 शनिवार शाम 5 बजे डायल 112 द्वारा एक घायल व्यक्ति को खुरई अस्पताल में भर्ती कराया गया,घायल ने बताया कि दोपहर में वह अपने गांव के छोटा घास के सरकारी मैदान पर अपनी पत्नी के साथ अपनी गायों को चराने गया था, तभी वहां पर बंजारी माता का बाबा अशोक मीणा आ गया और चराने से मना करने लगा, उसने कहा कि यह तो सरकारी जगह है तुम्हें क्या तब उसने हंसिया मार कर घायल कर दिया