सुल्तानगंज: श्रावणी मेले से पहले शिवमय हुआ सुल्तानगंज, शहर दुल्हन की तरह सजा; सीएम के संभावित दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट
विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला शुरू होने में अब महज तीन दिन शेष रह गए हैं। ऐसे में जिला प्रशासन की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं। श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए पूरी नगरी को शिवमय स्वरूप दिया गया है। घाट रोड से लेकर स्टेशन रोड तक आकर्षक विद्युत सज्जा, रंग-बिरंगी लाइटिंग और भव्य तोरण द्वार शहर की सुंदरता में चार चांद लगा रहे हैं। प्रमुख मार्गों और चौक-चौर