पीरो: बार एसोसिएशन पीरो चुनाव में 17 प्रत्याशी मैदान में, अध्यक्ष और अंकेक्षण पद पर रोचक मुकाबला तय
Piro, Bhojpur | Nov 8, 2025 बार एसोसिएशन, पीरो के 2025–2027 कार्यकाल के चुनाव को लेकर अधिवक्ताओं में सरगर्मी चरम पर पहुंच गई है। शनिवार को 4 बजे तक नामांकन की अंतिम तिथि तक 20 पदों के लिए कुल 17 प्रत्याशियों ने पर्चा दाखिल किया। अध्यक्ष पद पर अयोध्या तिवारी और वीरेंद्र कुमार सिंह के बीच सीधा मुकाबला तय हुआ है। वहीं महासचिव पद सबसे रोचक बन गया है, जहां निर्वतमान अध्यक्ष शेषनाथ सिंह है।