दरभंगा: चाय दुकानदार श्रवण कुमार की गोली मारकर हत्या, CCTV में कैद हमलावर, SDPO राजीव कुमार ने कहा जल्द होगी गिरफ्तारी
विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र में अपराधियों का दुस्साहस एक बार फिर सामने आया है। हसन चौक स्थित दुर्गा मंदिर के पास चेन छिनतई का विरोध करना एक चाय दुकानदार को महंगा पड़ गया।SDPO राजीव कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी गई। पुलिस अब CCTV फुटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान में जुटी है और संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है।