ग्वालियर गिर्द: 44 डिग्री गर्मी में पानी के लिए तरसे लोग, ग्वालियर में खाली मटके फूटे
ग्वालियर में भीषण गर्मी के बीच पानी का संकट अब लोगों के सब्र की सीमा पार करता नजर आ रहा है। सोमवार दोपहर 2 बजे 44 डिग्री तापमान में पानी की किल्लत से परेशान स्थानीय नागरिकों ने सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया। अमृत योजना के तहत घरों तक पानी नहीं पहुंचने से नाराज लोगों ने खाली मटके फोड़कर निगम प्रशासन के खिलाफ जमकर आक्रोश जताया।