नौतन: जमुनिया नावका टोला विद्यालय के बच्चों ने मतदाता जागरूकता रैली निकाली, दिया संदेश- पहले मतदान, फिर जलपान
नौतन प्रखंड के राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय जमुनिया नवका टोला में शनिवार को दोपहर करीब एक बजे मतदाता जागरूकता अभियान के तहत प्रभात फेरी निकाली गई। विद्यालय के बच्चों और शिक्षकों ने हाथों में तख्तियां लेकर नारे लगाए— “पहले मतदान फिर जलपान” और “एक वोट न हो बेकार, एक ही से बनती है सरकार”।