झांसी: होटल एंब्रोसिया के पास हुई फायरिंग के दो आरोपियों को पुलिस ने सीपरी क्षेत्र से किया गिरफ्तार
Jhansi, Jhansi | Apr 18, 2025 सीपरी बाजार पुलिस ने बीते दिनों बाइक सवारों द्वारा की गई फायरिंग की घटना के फरार चल रहे दो आरोपियों को शुक्रवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जानकारी के मुताबिक बीते दिनों रामा बुक डिपो के पास देर रात घर के बाहर टहल रहे निखिल वाल्मीक पर बाइक सवार युवकों ने तमंचे से फायर कर दिया था। जिसका मुकदमा थाना सीपरी बाजार में दर्ज हुआ था।