झांसी: नवाबाद थाना क्षेत्र के प्राइवेट अस्पताल में इलाज के दौरान मरीज की मौत, परिजनों ने डॉक्टर की लापरवाही का लगाया आरोप
Jhansi, Jhansi | Apr 18, 2025 नवाबाद थाना क्षेत्र स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती मरीज की इलाज के दौरान मौत हो गई जिसके बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। आपको बता दे मध्य प्रदेश के रहने वाले मनोज परिहार की सड़क दुर्घटना में सर पर चोट आई थी जिसके चलते उसे अस्पताल में भर्ती कराया था परिजनों का आरोप है कि डॉक्टर की लापरवाही और इलाज न होने की वजह से मनोज की मौत हुई है।