झांसी: इलाइट चौराहा पर अतिक्रमण हटाने का युवक ने किया विरोध, दुकानदार ट्रैक्टर के आगे लेट गया, कहा- गरीबों को सताया जा रहा
Jhansi, Jhansi | Apr 18, 2025 झांसी के नवाबाद थाना क्षेत्र के इलाइट चौराहा पर अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम को दुकानदार के विरोध का सामना करना पड़ा। नगर निगम का ट्रैक्टर जैसे ही उसका खोमचा लेकर बढ़ने लगी तो वह ट्रैक्टर के आगे लेट गया। बोला कि गरीबों को सताया जा रहा है। मुझे कर्ज चुकाना है और ये लोग मेरी रोजी रोटी ले जा रहे हैं। इसके बाद टीम वहां से लौट गई।