पिपरई में किसानों को राहत देते हुए उपलब्ध एन.पी.के. खाद का वितरण जारी रहेगा। इसके साथ ही कृषि समितियों में उपलब्ध उर्वरकों का वितरण कार्य भी लगातार जारी रहेगा। प्रशासन द्वारा गुरुवार को शाम सात बजे बताया कि किसानों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए खाद उपलब्ध कराई जा रही है, ताकि रबी सीजन की बुवाई में किसी तरह की दिक्कत न हो।