अररिया शहर के काली मंदिर क्षेत्र में स्थित श्री श्री 108 सार्वजनिक दिव्या ज्योति साई मंदिर ने अपने चौथे स्थापना दिवस पर बुधवार को भव्य आयोजन किया। मंदिर परिसर को फूलों, लाइटों और रंग-बिरंगे सजावट से आकर्षक बनाया गया, जिससे पूरा इलाका भक्ति और उत्साह से गूंज उठा। सुबह काकड़ आरती के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई।