दुल्हिन बाज़ार: दुल्हिनबाजार पुलिस ने थाना क्षेत्र के डोरवाँ मठिया गांव में हत्या के प्रयास के एक आरोपी को गिरफ्तार किया
दुल्हिन बाजार पुलिस ने गुप्त सुचना पर छापेमारी कर थाना क्षेत्र के डोरवां मठिया गांव से हत्या के प्रयास के एक आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस अभिरक्षा में न्यायालय भेज दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी पर स्थानीय थाना में हत्या के प्रयास से संबंधित कांड संख्यां 1/26दर्ज है।