सिवनी: उमरिया गांव में युवक की संदिग्ध मौत, कारण अज्ञात, पुलिस जांच में जुटी
Seoni, Seoni | Apr 22, 2026 सिवनी के बंडोल थाना क्षेत्र के उमरिया गांव में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। बुधवार को बताया गया कि मृतक की पहचान प्रेम कुमार मरकाम के रूप में हुई है। फिलहाल मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।