गढ़वा: गढ़वा थाना क्षेत्र के चेतना में बाइक दुर्घटना में एक महिला घायल
Garhwa, Garhwa | Feb 29, 2024 गढ़वा थाना क्षेत्र के चेतना में हुई बाइक दुर्घटना में उटारी थाना क्षेत्र के बिनहुआ गांव निवासी सरजू प्रजापति की पत्नी मानपति देवी घायल हो गई। उसे इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि वह बाइक से गढ़वा से घर जा रही थी। उस दौरान चेतना में वह बाइक से गिर गई।