गुण्डरदेही: लगातार रुक-रुक कर हो रही बारिश से सिकोसा नाला लबालब, नाले के ऊपर बह रहा पानी, ग्रामीणों की बढ़ी मुश्किलें
पिछले कई दिनों से रुक-रुक कर हो रही लगातार बारिश के कारण क्षेत्र का सिकोसा नाला पूरी तरह भर गया है। हालात ऐसे हैं कि नाले के ऊपर से पानी बहने लगा है, जिससे ग्रामीणों का आवागमन प्रभावित हो गया है। लोगों को रोजमर्रा के काम, स्कूल, बाजार और अस्पताल जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि पानी का बहाव तेज होने से नाला पार करना जोखिम भरा हो गया है। दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई लोग जान जोखिम में डालकर पानी से होकर गुजरने को मजबूर हैं।