धौरहरा: धौरहरा से लेकर रमिया बेहड़ ढखेरवा तक डीजल और पेट्रोल की भारी किल्लत, वाहन चालकों की लगी लंबी लाइन, वीडियो हुआ वायरल
धौरहरा से रमियाबेहड़ और ढकेरवा क्षेत्र में इन दिनों डीजल-पेट्रोल की भारी किल्लत देखने को मिल रही है। हालात इतने बिगड़ गए कि वाहन चालकों को घंटों तक पेट्रोल पंपों पर इंतजार करना पड़ रहा है। रमियाबेहड़ स्थित एक पेट्रोल पंप पर गुरुवार सुबह 4 बजे से ही लंबी कतार लगनी शुरू हो गई, जो समय के साथ और बढ़ती गई। सप्लाई आने पर दूर दराज से पेट्रोल पंप पर पहुंचे लोग।