छतरपुर नगर: ग्राम अतरार में सोते समय व्यक्ति को जहरीले सांप ने काटा, ज़िला अस्पताल में भर्ती
छतरपुर जिले के सटई थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अतरार निवासी शंकरलाल रैकवार (48) को बीती रात जहरीले सांप ने काट लिया। घायल ने बताया कि वह अपने घर में सो रहा था, तभी रात में अचानक एक जहरीले सांप ने उसके हाथ की उंगली में डंस लिया।घटना के बाद उसने परिजनों को इसकी जानकारी दी।वही इस मामले की जानकारी आज 5 अप्रैल दोपहर करीब 2:30 बजे घायल ने जिला अस्पताल में दी है।