आगरा: मारुति स्टेट चौराहे से पुलिस ने टोरेन्ट पावर की केबल चोरी करने वाले अभियुक्त को पकड़ा, चोरी की केबल बरामद
आगरा के थाना जगदीशपुरा पुलिस ने टोरेन्ट पावर की केबल चोरी का खुलासा करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। बोदला रोड से केबल का ड्रम चोरी कर लिया गया था। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मारुति स्टेट चौराहे के पास से अभियुक्त श्याम सुन्दर को दबोच लिया। उसके कब्जे से चोरी की केबल का बंडल और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है।