लालगंज: पिपरा बाजार में दो बाइकों की टक्कर में दोनों बाइक सवार घायल, प्राथमिक उपचार के बाद ट्रामा सेंटर मिर्जापुर किया गया रेफर
हलिया थाना क्षेत्र के पिपरा बाजार में सोमवार करीब 11:00 बजे दिन दो बाइकों की जोरदार टक्कर में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंचे परिजनों ने एंबुलेंस सेवा से दोनों घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया लेकर आए। जहां पर मौजूद चिकित्सक ने दोनों घायलों का प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए ट्रामा सेंटर मिर्जापुर रेफर कर दिया।