लातेहार: मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 को लेकर विद्यालय में जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित
मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 के तहत मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से विद्यालय परिसर में जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं उपस्थित लोगों को मतदाता सूची में नाम जोड़ने, त्रुटियों के सुधार, नाम सत्यापन तथा पुनरीक्षण प्रक्रिया से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं।