#बलिया में जर्जर #सड़क: सवाल #सड़क का नहीं, जिम्मेदारी का है!
#बेल्थरारोड #विधानसभा क्षेत्र में जर्जर सड़कों का दर्द आखिर कब खत्म होगा?
#बरौली_उस्कर मार्ग की तस्वीरें देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि सिर्फ एक किलोमीटर के दायरे में सैकड़ों बड़े-बड़े गड्ढे राहगीरों के लिए कितना बड़ा खतरा बने हुए हैं। हम तो कभी-कभार गुजरेंगे और संभलकर निकल जाएंगे, लेकिन इन सड़कों पर रोज चलने वाले ग्रामीण आखिर कैसे झेल रहे हैं?
और यह सिर्फ एक सड़क की कहानी नहीं है। बेल्थरारोड तहसील क्षेत्र की कई लिंक सड़कें लंबे समय से बदहाल हैं। सवाल है: जिम्मेदार कौन है और इन सड़कों की सुध आखिर कब ली जाएगी?
#बेल्थरारोड क्षेत्र की जर्जर सड़कों की सूची:
1️⃣ चौकियां-पिपरौली से बेल्थरा बाजार मार्ग: लगभग 3 किमी
2️⃣ मालीपुर-खंदवा-छिटकिया मार्ग: लगभग 4 किमी
3️⃣ जमुआंव मिशन से नादपलिया मार्ग: लगभग 4 किमी
4️⃣ तिरनई-राजपुर मार्ग: लगभग 2.5 किमी
5️⃣ मालीपुर-सिकरहटा-सुपापाली-कसेसर मार्ग: लगभग 5 किमी
क्या इन सड़कों की मरम्मत के लिए कोई ठोस कार्ययोजना है?
क्या जिम्मेदार विभाग और जनप्रतिनिधि इन सड़कों का स्थलीय निरीक्षण कराएंगे?
क्या बारिश और हादसों का इंतजार किए बिना जल्द सड़कें दुरुस्त होंगी?
"आपकी राय क्या है"?
इन जर्जर सड़कों का स्थायी समाधान क्या होना चाहिए? कमेंट में अपनी राय जरूर दें और इस पोस्ट को जिम्मेदारों तक पहुंचाएं।
#followerseveryone #nonfollowersviewers #rnewsmanch #fb
#बेल्थरारोड #बेल्थरारोड_विधानसभा #बलिया #जर्जर_सड़क #सड़क_का_हाल #गड्ढों_की_सड़क #बरौली_उस्कर #चौकियां #पिपरौली #बेल्थरा_बाजार #मालीपुर #खंदवा #छिटकिया #जमुआंव #नादपलिया #तिरनई #राजपुर #सिकरहटा #सुपापाली #कसेसर #जनता_की_आवाज #सड़क_मरम्मत #विकास