होशंगाबाद नगर: सिग्नेचर मैरिज गार्डन भाजपा नेता हंस राय के पुत्र के विवाह समारोह में शामिल हुई राज्य सभा सांसद
शहर के सिग्नेचर मैरिज गार्डन में मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात आयोजित विवाह समारोह में राज्यसभा सांसद माया नारोलिया शामिल हुईं। यह समारोह भाजपा कार्यकर्ता हंस राय के पुत्र के विवाह के अवसर पर आयोजित किया गया था।आयोजित कार्यक्रम में सांसद माया नारोलिया ने नवविवाहित वर-वधू को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखद, समृद्ध और मंगलमय वैवाहिक जीवन की कामना की।