नबीनगर: बड़ेम में आयोजित सूर्य राघव महोत्सव में भोजपुरी गायिका देवी ने बांधा समा, गीतों पर झूमे श्रोता
भोजपुरी गायिका देवी ने बड़ेम में आयोजित सूर्य राघव महोत्सव में शुरुआत भक्ति गीतों से की। उसके बाद उन्होंने एक से बढ़कर एक लोकगीत व भोजपुरी गीत का गायन की। जिससे श्रोता गीतों के सागर में गोता लगाते रहे। बड़ेम में सूर्य राघव महोत्सव के पहले दिन गुरुवार को उद्घाटन सत्र के बाद देवी ने प्रस्तुति दी।