नबीनगर: बड़ेम में आयोजित दो दिवसीय सूर्य राघव महोत्सव का शुभारंभ विधायक व डीएम ने दीप प्रज्वलित कर किया
नवीनगर प्रखंड के बड़ेम में आयोजित दो दिवसीय सूर्य राघव महोत्सव का शुभारंभ गुरुवार से हो गया। नबीनगर विधायक डब्लू सिंह व डीएम श्रीकांत शास्त्री ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। बता दे की कला संस्कृत एवं युवा विभाग तथा जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वाधान में सूर्य राघव महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। मौके पर जदयू नेता संजीव कुमार सिंह मौजूद थे।