श्री गंगानगर: नरसिंहपुरा बरानी में कचरा प्लांट हटाने की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार पर किया गया प्रदर्शन
Shree Ganganagar, Ganganagar | May 15, 2026
नगर परिषद के द्वारा नरसिंहपुर बरानी में स्थापित कचरा प्लांट को हटाने की मांग को लेकर ग्राम वासियों के द्वारा शुक्रवार को दोपहर 1:00 बजे कलेक्ट्रैट सभागार पर जमकर प्रदर्शन किया गया। ग्रामीणों ने इस दौरान जिला कलेक्टर को ज्ञापन सोपकर बताया गया कि गांव के अंदर ही बहुत बड़ी गौशाला है जिसमें 2200 गोवंश है साथ में ही नहर जाती है।