महाराजगंज: भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर देश भर में उबाल, बछरावां के युवाओं ने कैंडल मार्च निकालकर दी श्रद्धांजलि
23 जून मंगलवार शाम 7:00 बजे बछरावां कस्बे में प्रयागराज मार्ग पर बछरावां के युवाओं ने कैंडल मार्च निकालकर , 2 मिनट का मौन रखकर भरत भूषण तिवारी को श्रद्धांजलि अर्पित की। युवाओं में भारत भूषण के ऊपर की गई पुलिस कार्यवाही व एनकाउंटर को लेकर लोगों में आक्रोश व्याप्त है। जगह-जगह पुलिस के प्रति नाराजगी जताते हुए, विरोध प्रदर्शन के साथ-साथ कैंडल मार्च निकाला गया।