जबलपुर: बेजुबानों के हक की लड़ाई में विवाद, एनिमल एक्टिविस्ट ने बदसलूकी का आरोप लगाया, एएसपी को सौंपा ज्ञापन
जबलपुर में बेजुबान जानवरों के लिए काम करने वाली 'पीपल पीस फाउंडेशन' की अमरप्रीत कौर ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है। शिकायत में बताया गया है कि नर्मदा एवेन्यू अपार्टमेंट में एक डॉग ने छह नवजात बच्चों को जन्म दिया था, जिन्हें अपार्टमेंट के कुछ लोगों द्वारा कथित तौर पर बोरी में भरकर फेंक दिया गया था। एनिमल एक्टिविस्ट की टीम ने मुस्तैदी दिखा