बागबाहरा: किशोरी को बहला फुसलाकर भगा कर ले जाने वाले अज्ञात आरोपी के खिलाफ खल्लारी थाना में अपराध दर्ज
किशोरी को बहला फुसलाकर भगाकर ले जाने वाले अज्ञात आरोपी के खिलाफ खल्लारी पुलिस ने अपराध दर्ज करते हुए विवेचना प्रारंभ कर दी है । खल्लारी थाना क्षेत्र निवासी प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध दर्ज किया गया है , प्रार्थी की किशोरी को किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा बहला फुसलाकर भगाकर ले गया है । आसपास पता तलाश करने के बाद भी नहीं मिलने पर अपराध दर्ज कराया गया है ।