बागबाहरा: बागबाहरा में तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाकर एक्सीडेंट करने वाले ट्रक चालक के खिलाफ अपराध दर्ज
बागबाहरा में तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाकर एक्सीडेंट करने वाले आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ बागबाहरा पुलिस ने अपराध दर्ज करते हुए विवेचना प्रारंभ कर दी है । 11 फरवरी की दोपहर 11 बजे खरियार रोड की ओर से आ रहे ट्रक क्रमांक cg 04 cv 3955 के चालक ने तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए लच्छू दास मानिकपुरी को एक्सीडेंट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया है ।