खंडवा नगर: होटल-ढाबों में मचा हड़कंप! त्योहार से पहले खंडवा पुलिस ने चलाया बड़ा चेकिंग अभियान
खंडवा में आगामी त्योहारों को देखते हुए पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गई है। जिले में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों के होटल और ढाबों की सघन जांच के निर्देश दिए गए। पुलिस टीमों ने कई होटल और ढाबों पर पहुंचकर सीसीटीवी कैमरों की स्थिति और उनकी निगरानी क्षमता की जांच की।