इटावा: इकदिल इलाके के कोल्ड स्टोर के शौंचालय में निकला करीब 12 फ़ीट लंबा अजगर सांप, वन विभाग के कर्मियों ने सुरक्षित पकड़ा है
Etawah, Etawah | Jul 26, 2024 इकदिल इलाके में स्थित एक कोल्ड स्टोर के शौंचालय में करीब 12 फ़ीट लंबा अजगर सांप निकलने स हड़कम्प मच गया है। बताया गया कि शौंचालय में बैठे 12 फ़ीट लंबे अजगर सांप को बाहर निकाला गया जिसको पकड़ने के लिए कर्मियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी है। जिसके बाद सांप को पकड़कर सुरक्षित जंगलों में छोड़ा गया है। डीएफओ ने कहा कि सांप निकलने की जानकारी समय पर वन विभाग को दे।