मड़ियाहू: यूपी बोर्ड हाईस्कूल में उत्कर्ष पटेल ने 95.17% अंक हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया
यूपी बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा परिणाम में सुरेरी (मोदफ) गांव निवासी उत्कर्ष पटेल ने 95.17 प्रतिशत अंक प्राप्त कर शानदार सफलता हासिल की। शुक्रवार की सुबह करीब 10 बजे बातचीत के दौरान सुभाष पटेल के पुत्र उत्कर्ष ने अपनी उपलब्धि का श्रेय नियमित पढ़ाई, कोचिंग और लगातार पुनरावृत्ति को दिया