पीलीभीत: पीलीभीत पुलिस के सुपरकॉप थाना बिलसंडा के कांस्टेबल को एसपी ने 12वीं बार प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित
जनपद पीलीभीत थाना बिलसंडा के कांस्टेबल बिट्टू कुमार को लगातार 1 साल से उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया जा रहा है।हाल ही में पीलीभीत के पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव ने उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। यह सम्मान थाना बिलसंडा को प्रदेश में नंबर वन रैंक दिलाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका के लिए दिया गया ।