कालका: नगर परिषद कालका पिंजौर चेयरमैन ने स्थानीय निकाय मंत्री को दी रिपोर्ट, पशुओं को पकड़ने में हुआ लाखों रुपये का फर्जीवाड़ा
नगर परिषद कालका पिंजौर के चेयरमैन ने नगर परिषद हाउस की मीटिंग में पार्षदों द्वारा उठाई गई मांग में कहा कि नगर परिषद कालका पिंजौर में पशुओं को पकड़ने में लाखों रुपये का फर्जीवाड़ा हुआ है। इसकी रिपोर्ट चेयरमैन कृष्ण लाल लांबा ने स्थानीय निकाय मंत्री कमल गुप्ता को भेजी है।