मंडी: मंडी कांग्रेस ने गांधी भवन में मनाया मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का जन्मदिन
Mandi, Mandi | Mar 26, 2024 मंडी कांग्रेस ने गांधी भवन मंडी में मंगलवार को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया। इस उपलक्ष पर सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इकट्ठा होकर केक काटा और उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। एपीएमसी मंडी के अध्यक्ष संजीव गुलेरिया ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह प्रदेश के हित के लिए बेहतर कार्य कर रहे हैं।