मंडी: डोहग में घर में आयोजित समारोह के दौरान लीक हुआ गैस सिलिंडर, आग लगने से एक झुलसा, 5 ने भागकर बचाई जान
Mandi, Mandi | Mar 25, 2024 जिला के जोगिंद्रनगर उपमंडल के तहत गांव डोहग में गैस सिलिंडर से गैस लिक होने पर आग लग गई। जिसमें एक व्यक्ति झुलसा गया है। वहीं, पांच ने भागकर जान बचाई है। बताया जा रहा है कि घर में आयोजित समारोह के चलते मेहमानों के लिए भोजन बनाया जा रहा था। तभी अचानक सिलिंडर में रिसाव होने से आग लग गई।