मंडी: सुप्रसिद्ध बालीवुड अभिनेत्री कंगना ने सोमवार को मंडी के धबोही में अपनी कुलदेवी अंबिका माता की पूजा-अर्चना
Mandi, Mandi | Mar 25, 2024 मंडी संसदीय क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रत्याशी बनाए जाने के बाद सुप्रसिद्ध बालीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत अपने पैत्रिक घर मंडी के भांबला पहुंची। इस दौरान सोमवार को कंगना रनौत ने क्षेत्र के धबोही स्थित अपनी कुलदेवी माता अंबिका का आशिर्वाद लिया। कंगना ने बताया कि वह अपने घर अभी देवी देवताओं और अपने परिवार जनों का आशीर्वाद लेने आई हैं।