गाण्डेय: सड़क हादसे में झामुमो नेता प्रधान हांसदा के पुत्र संजय हांसदा की मौत, पार्टी नेताओं ने जताया शोक
Gandey, Giridih | May 19, 2026
ताराटांड थाना क्षेत्र के कुंडलवादह गांव निवासी झामुमो के गांडेय के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष प्रधान हांसदा के 22 वर्षीय पुत्र संजय हांसदा की मौत सड़क हादसे में हो गई।मंगलवार की सुबह करीब 11 बजे झामुमो का एक प्रतिनिधिमंडल मृतक के घर पहुंचा और शोक संतप्त परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी।