आनी: रविवार को आनी के अधिकतर क्षेत्रों में रहेगा बिजली कट
Ani, Kullu | Jun 21, 2024 आनी के अधिकतर क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। एसडीओ एम आर कश्यप ने जानकारी देते हुए बताया कि 66केवी नगान सब स्टेशन के तहत आने वाले नगान- आनी, नगान- शवाड फीडर के सपर फीडर के उचित रखरखाव व मरम्मत हेतु सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक विद्युत कट रहेगा। जिसके तहत आने वाले नगान, हरिपुर, ओलवा, दशोग, थनोग, कई अन्य क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।