कटनी–दमोह मुख्य मार्ग पर शनिवार सुबह करीब 10:50 बजे पटेरा के पास एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया कटनी से दमोह की ओर जा रही एक यात्री बस को सामने से आ रहे एक ट्रक ने टक्कर मार दी हादसे के समय बस में कई यात्री सवार थे राहत की बात यह रही कि इस दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई हालांकि बस में बैठे कुछ यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं