गया जिले के डुमरिया प्रखंड स्थित छकरबन्धा के पहाड़ों से घिरे घने जंगलों में बाघ देखे जाने की खबर से पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। शुक्रवार की रात एक डम्फर चालक प्रभाकर मिश्रा द्वारा आराम कर रहे बाघ की तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा किए जाने के बाद यह मामला तेजी से चर्चा में आ गया। देखते ही देखते तस्वीर लोगों के सोशल मीडिया अकाउंट्स पर वायरल हो गई,