जमुई: केकेएम कॉलेज में पेड़ों की कटाई पर एबीवीपी ने किया विरोध
Jamui, Jamui | Jun 12, 2026 जमुई मुख्यालय के केकेएम कॉलेज परिसर में पेड़ों की कटाई को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने कड़ा विरोध जताया है। परिषद के प्रांत एसडीएफ सह संयोजक अभिनय दूबे ने प्रशासन पर आरोप लगाते हुए शुक्रवार को 6 बजे बताया कि चुनावी व्यवस्थाओं के दौरान परिसर में लगे लगभग 10 हरे-भरे पेड़ों को काट दिया गया, जिससे पर्यावरण और छात्रों को नुकसान पहुंचा है।